Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला: वैक्सीन लगवाने के बाद 21 वर्ष की लड़की को हुआ ब्रेन हैमरेज

News Updates Network
By -
0

शिमला : कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद एक लड़की को ब्रेन हैमरेज हुआ है। हिमाचल में इस तरह का यह पहला मामला है। लड़की को उपचार के लिए आईजीएमसी के जनरल आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। यह 21 वर्षीय लड़की शिमला की रहने वाली है। लड़की के पिता आईजीएमसी के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि लड़की को 5 से 6 दिन पहले कोरोना की वैक्सीन लगाई गई थी लेकिन उसके बाद उसे कमजोरी आनी शुरू हो गई थी।

लड़की को आईजीएमसी में भर्ती किए तीसरा दिन है। अभी इसका उपचार जारी है। इससे पहले इसी तरह का एक मामला हमीरपुर का सामने आया था लेकिन उस मरीज को कमजोरी आई थी। अभी तक कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद हिमाचल में लोग सुरक्षित थे लेकिन अब एक लड़की को हैमरेज होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। आईजीएमसी प्रशासन ने यह मामला गोपनीय रखा था। अभी भी अधिकारी इस मामले की पुष्टि करने से कतरा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की का स्वास्थ्य अब थोड़ा ठीक है। अभी जनरल आईसीयू में ही इलाज चल रहा है। हिमाचल में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान जारी है। कुछ लोगों को अभी भी वैक्सीन लगाने के बाद बुखार आ रहा है। किसी को हल्का तो कइयों को ज्यादा बुखार आ जाता है। हालांकि दवाइयां लेने के बाद बुखार ठीक हो जाता है। डाक्टरों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। कुछ लोगों को कई बार हल्का बुखार आ जाता है लेकिन दवाइयां लेने के बाद ठीक हो जाते हैं।

आईजीएमसी के प्रिंसीपल डॉ. रजनीश पठानिया ने कहा कि एक लड़की को ब्रेन हैमरेज जरूर हुआ है लेकिन हम यह नहीं कह सकते हैं कि उसे कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद ब्रेन हैमरेज हुआ है। आईजीएमसी में लड़की का उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!