Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर : चालक परिचालक से भिड़ी युवती - मास्क ना लगाना बना कारण

News Updates Network
By -
0
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित बस अड्डा नादौन में रविवार सुबह उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब निगम की बस में सफर कर रही एक युवती चालक और परिचालक से उलझ पड़ी। लाख समझाने के बाद भी जब लड़की नहीं मानी तो चालक बस को ही पुलिस थाने ले गया।  

ऊना से कांगड़ा जा रही बस के चालक ताराचंद ने कहा कि यह लड़की ऊना से कांगड़ा के लिए बस में सवार हुई थी। परिचालक राकेश कुमार ने बताया कि लड़की ने मास्क नहीं लगाया था, जब उसे मास्क लगाने के लिए कहा गया तो वह भड़क गई। वहीं, जब उसे बताया कि बस में 2 और 3 नंबर सीट पर बैठने की मनाही है तो वह जिद करके उसी सीट पर बैठ गई और उनसे झगड़ा करने लगी। 

इतना सब होने के बावजूद परिचालक ने उसे चालक के पीछे वाली सीट नंबर 4, 5, 6 पर बैठाया परंतु वह वहां बैठने के लिए तैयार नहीं हुई। इसी बात को लेकर आरंभ हुआ झगड़ा नादौन तक पहुंच गया। चालक के अनुसार लड़की शिष्टाचार से बात नहीं कर रही थी और बार बार कह रही थी कि उसके पिता बड़े अधिकारी हैं। वहीं, बस में बैठी सवारियां भी चालक और परिचालक के पक्ष में खड़ी हो गईं। 

उन्होंने भी आरोप लगाया कि लड़की के व्यवहार के कारण बस में बैठी सवारियों को काफी परेशानी हुई है। इस दौरान जब लड़की को थाने में बस से उतारा गया तो उसने मास्क पहन लिया और वह चालक के पीछे वाली सीट पर भी बैठने को तैयार हो गई। उसने कहा कि वह 2 दिन से ट्रेन में सफर करके आ रही है और बीमारी के कारण मास्क नहीं लगा रही है। जब पुलिस ने उसे समझाया तो वह चालक के पीछे वाली सीट पर बैठने के लिए तैयार हो गई।  

पुलिस के समझाने के बाद ही बस को वहां से रवाना किया गया। हालांकि, इस घटनाक्रम के कारण बस सवारियों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जबकि, बस में छोटे-छोटे बच्चे भी सवार थे। थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि लड़की को समझा कर बस को आगे भेजा दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!