Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

रिकांगपिओ : करंट लगने से एक व्यक्ति के साथ साथ 6 भेड़ बकरियों की मौत

News Updates Network
By -
0
रिकांगपिओ : पूह उपमंडल में लम्बर से करीब 2 किलोमीटर दूर विद्युत विभाग के एचटी लाइन की चपेट में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में 6 भेड़ बकरियों की भी तार के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान ठंगी निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण विद्युत विभाग के खिलाफ लामबंद हुए। इस घटना में जब तक विभाग के अधिकारी अधिशासी अभियंता व एसडीओ घटना स्थल पर नहीं पहुंचे ग्रामीण तब तक बैठे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि लम्बर से आगे कुन्नू चरंग को जाने वाली एचटी लाइन काफी नीचे होने के कारण यह घटना हुई है। पूर्व पंचायत प्रधान ठंगी सत्य प्रकाश बोरस ने बताया कि इस बारे विभाग के अधिकारियों व जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जाता रहा है लेकिन किसी ने भी इस पर गौर नही हुए। आज एक युवक सहित 6 भेड़-बकरियों की मृत्यु विधुत तार के चपेट में आने से ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने लिखित रूप में अपनी गलती स्वीकार करने के बाद विभाग के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज किया गया। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!