Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

52 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान , जानें क्या है मामला

News Updates Network
By -
0
बनखंडी : पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर की चौकी रानीताल के अंतर्गत म्योल पंचायत में शनिवार देर रात एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार कर्म चंद पुत्र भलखू राम निवासी म्योल बनखंडी पेशे से मिस्त्री का कार्य करता था। उसके परिवार में पत्नी और एक लड़की (24) और एक लड़का (22) है।

रविवार सुबह 5 बजे जब कर्म चंद की पत्नी उठी और पति को फंदे से लटका हुआ देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत पंचायत उपप्रधान जितेंद्र तलवाल को इसकी सूचना दी, जिन्होंने बाद में रानीताल पुलिस को सूचित किया। 


डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, हरिपुर थाना प्रभारी सुशील कुमार और रानीताल चौकी प्रभारी जगदीश चंद मौके पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा तैयार कर परिवार के बयान कलमबद्ध किए और पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल देहरा भेजा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!