Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पंजाब : अरविंद केजरीवाल के तीन ऐलान , पंजाब में चुनाव जीते तो जनता को देंगे 300 यूनिट फ्री बिजली , जानें और क्या क्या ऐलान किए

News Updates Network
By -
0
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे। प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने पंजाब में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम करने की बात कही। 

पंजाब में चुनाव जीतने पर उन्होंने हर पंजाबी को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का एलान किया। इसके अलावा पंजाब में 24 घंटे बिजली देने और पुराने सभी बकाया घरेलू बिल माफ करने का भी वादा किया गया।

इससे पहले केजरीवाल ने पंजाबी भाषा में किए गए एक ट्वीट में कहा था...‘दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। इससे महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। कल मिलते हैं चंडीगढ़ में।’

मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने पार्टी को पहले से तय स्थल पर संवाददाता सम्मेलन करने की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का डर इस हद तक पहुंच गया है कि उनके कार्यालय ने हमें पूर्व में तय किए गए स्थान पर प्रेस कान्फ्रेंस करने की इजाजत नहीं दी। 

चंडीगढ़ में केजरीवाल की घोषणा के बाद कैप्टन और उनकी पार्टी को 440 वोल्ट का करंट भेजेंगे। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन सभी आरोपों का खंडन किया था।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!