Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

आनी और मनीकर्ण में 2 किलो 958 ग्राम चरस बरामद , चार गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
कुल्लू  : कुल्लू पुलिस ने चरस माफियों पर शिकंजा कसते हुए अलग अलग जगह से 2 किलो 958 किलोग्राम चरस के साथ 4 लोगों को धरदबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस की एक टीम शांगणा पुल के पास नाकाबन्दी और गश्त पर मौजूद थे। सुबह तड़के करीब 3.25 बजे एक गाड़ी वरशैणी की तरफ से आ रहीर थी। पुलिस ने टीम ने इसे पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देखते ही चालक घबरा गया। गाड़ी में चालक के अलावा 2 युवक और सवार थे। चालक पर पुलिस को शक हुआ तो गाड़ी कार आॅल्टो सफेद नम्बर एचआर 21 ई 5096 की तलाशी ली तो उसमे सवार युवकों से 1 किलो 939 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि चालक ने अपना नाम संदीप पुत्र चोवा सिंह निवासी मकान थाना व त0 नारनोंद जिला हिसार हरियाणा उम्र 24 साल बताया जबकि गाड़ी में सवार प्रवीण कुमार पुत्र सुरेश कुमार त0 थाना नारनोंद जिला हिसार हरियाणा व उम्र 23 साल जो कार चालक के पीछे बैठा तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी थाना व त0 नारनोंद जिला हिसार हरियाणा उम्र 19 साल बताया।


उन्होंने बताया कि तीनों के गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि दूसरा मामला जिला कुल्लू के आनी का है। जहां पुलिस ने शनिवार रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर आनी के शमशर चैक पर नाका लगया हुआ था। 11.30 बजे रात एक व्यक्ति गुगरा च्वाई सड़क से पैदल अकेला आया। पुलिस ने इस व्यक्ति के पास अवैध वस्तु होने का शक था। व्यक्ति को नाकाबन्दी से 10-15 कदम की दूरी पर काबू किया तथा हाथ में उठाये पे रंग के कैरी बैग को खोल कर चैक किया तो कैरी बैग के अन्दर लिफाफे में कुल 1 किलो 19 ग्राम चरस बरामद की गई। जिस पर अभियोग उपरोक्त पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोहर सिंह पुत्र दौलत राम गांव डगूट डा0 जाऔं तै0 आनी जिला कुल्लू व उम्र 45 पंजीकृत थाना आनी किया गया। और उक्त व्यक्ति पर मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!