Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर :बरमाणा में एक व्यक्ति के घर से 122 ग्राम चिट्टा बरामद - गिरफ्तार , पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर : नशे के अवैध कारोबार में संलिप्तता के संदेह के आधार पर शनिवार को बरमाणा पुलिस ने एक रिहायशी मकान में दबिश देकर वहां से 122 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में बरमाणा निवासी अंकित चंदेल उर्फ अंकु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि अंकित चंदेल उर्फ अंकु नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके रिहायशी मकान की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को वहां से 122 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि एएसआई प्रभाकर शर्मा को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!