Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सुक्खू सरकार ने होटलों पर लगाया बेतहाशा टैक्स, पर्यटन की कमर तोड़ रही सरकार: जयराम ठाकुर

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 24 नवंबर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर पर्यटन कारोबार की कमर तोड़ने का आरोप लगाते हुए होटलों के संचालन सहमति शुल्क में की गई अढ़ाई गुना वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश के आय के साधन बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाने के बजाय जनता और कारोबारियों पर नए टैक्स और शुल्क थोपने में जुटी है। 

प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने होटल संचालकों पर शुल्क का बोझ बड़ाने के साथ 5 वर्ष की फीस एकमुश्त वसूलने का फैसला किया है, जो पर्यटन उद्योग के लिए  नुक्सानदायक साबित होगा। शिमला से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में ज्यादातर होटल मालिक अपने होटल एक साल की लीज पर देते हैं। ऐसे में होटल संचालकों के लिए 5 वर्ष का शुल्क एक साथ जमा करवाना मुश्किल होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने कार्यकाल में ही अगली सरकार के समय की भी वसूली करने में जुटी है। सरकार को इस फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए, अन्यथा पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों का मनोबल टूटेगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुल्क के ढांचे में बदलाव करते हुए 10 से 13 कमरों वाले ग्रीन श्रेणी के छोटे होटलों की 5 वर्ष की फीस 72 हजार रुपए से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए कर दी है। इससे होटल संचालकों पर सीधे 1.08 लाख रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वहीं वार्षिक शुल्क भी 14,400 रुपए से बढ़ाकर 36 हजार रुपए कर दिया गया है। एक साथ अढ़ाई गुना वृद्धि करना छोटे होटल कारोबारियों के हित में नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार का गवर्नैंस मॉडल जनता और कारोबारियों पर लगातार शुल्क बढ़ाने तक सीमित रह गया है। टॉयलेट टैक्स के बाद पर्यटक वाहनों पर टैक्स, स्कूल-कॉलेज की फीस और इलाज जैसी आवश्यक सेवाओं के शुल्क में बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी भारी फीस वसूली जा रही है। उन्होंने सरकार से पर्यटन उद्योग के हित में शुल्क वृद्धि का फैसला वापस लेने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!