Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Kullu News: कॉलेज गेट के सामने बाइक और स्कूटी की टक्कर, तीन लोग हादसे में घायल

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 28 नवंबर। जिला मुख्यालय के ढालपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय (कॉलेज) गेट के समीप एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। यहां एक स्कूटी और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों पर सवार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। 

घायलों में से एक व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक (मंडी) रैफर कर दिया है, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार ढालपुर कॉलेज गेट के पास दोनों दोपहिया वाहन तेज गति में आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उन पर सवार लोग छिटककर सड़क पर जा गिरे। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिना देरी किए सभी घायलों को उठाया और निजी वाहनों व एंबुलैंस की मदद से तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों की टीम ने तुरंत घायलों का उपचार शुरू किया। इनमें से एक घायल को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। व्यस्त रहने वाले कॉलेज गेट क्षेत्र में हुए इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा घायलों की शिनाख्त करने और दुर्घटना के सटीक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!