न्यूज अपडेट्स
सुंदरनगर, 22 नवंबर। पुलिस थाना धनोटू की टीम ने फोरलेन पर CTU की बस से 1.091 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धनोटू की टीम ने फोरलेन पर मुकाम तरोट बस अड्डा के पास मंडी से बिलासपुर की तरफ आने वाले वाहनों की यातायात चेकिंग के लिए नाकेबंदी की थी। इस दौरान मंडी की तरफ से CTU की बस आई।
बस की तलाशी के दौरान बस की सीट नंबर 39 (विंडो) के पास बैठे व्यक्ति ने अपनी टांगों के पास एक बैग रखा हुआ था, जो पुलिस टीम से नजरें चुराने लगा। इस पर पुलिस को उक्त व्यक्ति के बैग में कोई संदिग्ध वस्तु होने का शक हुआ। बैग की तलाशी नियम अनुसार गवाहों की मौजूदगी में ली गई तो बैग के अंदर से कुल 1.091 किलोग्राम चरस बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
आरोपी की पहचान सचिन शर्मा (23) निवासी गांव किशनकोट डाकखाना राजवन तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
