Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

BJP नेता कौल सिंह नेगी का SC का प्रमाण पत्र रद्द, सहयोगी पर गलत जानकारी देने का आरोप

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 24 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व उम्मीदवार प्रेम सिंह दराइक ने सोमवार को निर्वाचन क्षेत्र से ही पार्टी के एक अन्य उम्मीदवार कौल सिंह नेगी पर अनुसूचित जाति (एससी) प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए गलत जानकारी देने का आरोप लगाया।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दराइक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि नेगी ने पुराने आधिकारिक रिकॉर्ड के महत्वपूर्ण विवरण छिपाए थे और प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करते समय गलत जानकारी प्रदान की थी। उन्होंने प्रमाणपत्र जारी करने में शामिल अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में जांच की मांग की। दराइक ने रामपुर आरक्षित सीट से 2012 और 2017 में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। 

हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनावों में उनकी जगह नेगी को उम्मीदवार बनाया गया, जो चुनाव हार गए। कांग्रेस के उम्मीदवार नंद लाल ने तीनों चुनाव में जीत हासिल की। दराइक ने दावा किया कि 12 अक्टूबर 2026 को रामपुर की एसडीएम अदालत ने रामपुर तहसीलदार द्वारा 29 अक्टूबर 2022 को जारी किए गए एक आदेश को रद्द कर दिया था और नेगी को 16 अगस्त 2022 को जारी किए गए एससी प्रमाण पत्र को रद्द करने का निर्देश दिया था।

दराइक ने दावा किया कि 2002 में जारी एक प्रमाण पत्र में जाति 'किन्नौरा' लिखी थी, जबकि 2004 में जारी एक अन्य प्रमाण पत्र में इसे 'किन्नौरा कोली' दर्ज किया गया था। हालांकि, रामपुर तहसीलदार द्वारा 2022 में जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र में जाति 'कोली' लिखी गई है। दराइक ने भाजपा पर नेगी के प्रमाण पत्र की वैधता पर सवाल उठाने के बावजूद उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाने का आरोप लगाते हुए इसे रामपुर की जनता के साथ 'विश्वासघात' बताया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!