Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

टिप्पर की चपेट में आई स्कूटी, घसीटता ले गया टिप्पर, पत्नी की मौत पति घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 06 अक्टूबर। जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की डाडासीबा तहसील के तहत ग्राम पंचायत लग के गांव गुराला निवासी 35 वर्षीय रजनी बाला की ऊना जिले के सलोह में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके पति जीवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सोमवार को स्कूटी पर ऊना से अपने घर लौट रहे थे। 

जानकारी के अनुसार सलोह क्षेत्र में तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान रजनी बाला स्कूटी समेत टिप्पर के टायर की चपेट में आ गईं। टिप्पर उन्हें करीब 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे रजनी बाला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जीवन कुमार को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

जीवन कुमार गुराला स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। दंपति का एक बेटा और एक बेटी है जोकि नाबालिग हैं। मां की हादसे में मौत और पिता के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!