Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal News प्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, विभागों में भी होगा बदलाव

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 22 सितंबर। प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएगें। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर ने सोमवार को सचिवालय में मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इसमें कोई दोहराया नहीं है कि प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि किशाऊ बांध समझौते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई हस्तक्षेप नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश हितों की लड़ाई लड़ते हुए किशाऊ बांध समझौते में जीत हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार ने जो समझौता किया था, उसको वर्तमान सरकार ने मानने ने मना कर दिया था। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने एक सुर में कहा था कि हिमाचल की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार किशाऊ बांध समझौते से पहले 4 बैठकें उनके साथ हुईं और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि जो समझौता हुआ है, उसमें उत्तराखंड की बात नहीं मानी गई, जबकि प्रदेश सरकार ने अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखा और अपनी बात मनवाई। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यदि वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री होते तो जो समझौता उत्तराखंड के साथ हुआ, वैसा ही हिमाचल के साथ होता, जिससे प्रदेश को नुक्सान होता। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी मांग कर रहे थे कि जिस तरह का समझौता हिमाचल के साथ हुआ है, वैसा की उत्तराखंड के साथ हो लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा के अन्य नेता किशाऊ बांध से जुड़े मसले पर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष में यह बनकर तैयार हो जाएगा और इससे प्रदेश को 1200 से 1500 करोड़ रुपए का वार्षिक लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार पर प्रदेश के संसाधनों को बेचने का आरोप लगाया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!