Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: स्कूल से घर लौट रही छात्रा का जबरन पकड़ा हाथ, आरोपी ने की अश्लील हरकतें, FIR दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 03 सितंबर। जिला चंबा के तीसा क्षेत्र में स्कूल की दहलीज लांघकर अपने घर की ओर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ राह चलते एक सिरफिरे युवक द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय घटी जब पीड़िता स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर वापस लौट रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसका रास्ता रोक लिया। 

आरोप है कि युवक ने न केवल जबरन उसका हाथ पकड़ा, बल्कि उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। इतना ही नहीं आरोपी ने छात्रा पर दबाव बनाते हुए उसे डराया धमकाया और कहा कि या तो वह चुपचाप उसके साथ चले या फिर किसी अन्य लड़‌की को उसके साथ जाने के लिए राजी करे।

इस खौफनाक अनुभव से सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर तुरंत पूरी बात परिजनों को बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया। तीसा पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकद्दमा दर्ज किया। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि थाना तीसा में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!