Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: लापता ज्योतिष का पत्थरों के बीच मिल शव, गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला शव

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 03 सितंबर। चंबा की टिकरी पंचायत में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब स्थानीय निवासी रमन कुमार और अजय कुमार ने गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बड़े-बड़े पत्थरों के बीच एक शव को देखा। 

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान सुनीत सिंह को दी, जिन्होंने बिना देरी किए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में घटनास्थल का जायजा लिया। शव काफी हद तक गल चुका था, जिसके कारण मृतक की पहचान केवल उनके कपड़ों के आधार पर ही हो सकी।

मृतक की पहचान टिकरी गांव निवासी नरोत्तम के 46 वर्षीय पुत्र व्यास देव के रूप में हुई। उनकी पत्नी इंदू देवी ने बताया कि उनके पति ज्योतिष का काम करते थे और सिलसिलेवार तरीके से चंबा और कांगड़ा के बीच यात्रा करते रहते थे। वह 14 जून को काम के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। पत्नी के अनुसार, पहले भी वह अक्सर दो-दो महीने तक घर से बाहर रहते थे, इसी वजह से परिवार ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी।

फिलहाल, परिजनों ने इस घटना में किसी भी साजिश या किसी व्यक्ति पर कोई संदेह नहीं जताया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा, हालांकि पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!