Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: गाय को निर्दयता से वाहन में डालने की घटना, FIR दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 14 सितंबर। गाय को घसीटकर वाहन में डालने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, धारा 11(1) (ए) प्रवेशन ऑफ कॅअलटी टू एनीमल्स एक्ट और वीएनएस- की धारा 3 (5) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

प्राप्त शिकायत के अनुसार, बीती शाम करीव 6.40 बजे शिकायतकर्ता ववेली से ऊवाग पुल के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि 2 युवक एक गाय के गले में रस्सी बांधकर उसे जबरदस्ती घसीटते हुए वाहन में डाल रहे थे। पूछताछ करने पर युवकों ने गाय को खरीदकर जिया ले जाने की बात बताई। 

शिकायतकर्ता द्वारा गाय को अपनी बताए जाने पर एक युवक मौके से फरार हो गया। मौके पर पकड़े गए वाहन चालक की उम्र 20 वर्ष निवासी गांव ग्वाली तहसील पधर जिला मंडी है, जबकि मौके से फरार हुए दूसरे व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष निवासी गांव जिया तहसील भुतर जिला कुल्लू है।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से फरार हुए युवक को भी पकड़ लिया गया है। दोनों युवकों को जांच में शामिल करते हुए नियमानुसार गिरफ्तार कर नोटिस पर पाबंद किया गया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी अभिषेक सेकर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!