Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 6 अगस्त। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। कार्मिक विभाग (नियुक्ति-1 शाखा) द्वारा 5 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक लागू रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार:

आदित्य नेगी (IAS, 2013), प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड को निदेशक, उद्योग विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
कमल कांत सरोच (IAS, 2013), मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हिमुरजा को निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
शुभ करण सिंह (IAS, 2015), विशेष सचिव (शिक्षा) को निदेशक, ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
शिवम प्रताप सिंह (IAS, 2017), निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को प्रबंध निदेशक, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
अभिषेक वर्मा (IAS, 2018), प्रबंध निदेशक, मिल्कफेड को निदेशक, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

यह आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत*l की ओर से जारी किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदों के साथ-साथ इन अतिरिक्त जिम्मेदारियों का निर्वहन अगले आदेशों तक करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!