न्यूज अपडेट्स
चंबा, 30 अगस्त। चंबा जिले के चुराह उपमंडल में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बैरागढ़–देवीकोठी–टेपा मार्ग पर घुलेई के समीप एक निजी बस अचानक सड़क से नीचे उतर गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के दौरान बस में कई यात्री सवार बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि बस सड़क से नीचे उतरने के बावजूद सभी सवार सुरक्षित रहे। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। फिलहाल बस के सड़क से नीचे उतरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित होने की जानकारी है।
पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
