न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 02 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से दिल दहलाने वाला घटना सामने आया है. यहां एक शख्स ने एक दंपत्ति को होटल बुलाकर पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिला दिया, उसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं महिला का आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उसे प्रसारित कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर सदर थाना बिलासपुर को मामला भेज दिया है.
बिलासपुर डीएसपी मदन धीमान ने बताया, "महिला की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला सदर थाना बिलासपुर शिफ्ट कर दिया है. मामले की जांच जारी है".
जानकारी के अनुसार बिलासपुर सदर की एक महिला जो अपने पति के साथ सुंदरनगर में रहती है. पीड़िता ने बताया, "बिलासपुर का एक व्यक्ति उसका और उसके पति का परिचित है. बीते 29 मई को उस व्यक्ति ने उसे और उसके पति को भवाणा (कांगू रोड) स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था. होटल में बातचीत के दौरान आरोपी ने चकमा देकर उनके खाने और शराब में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया. जिसका सेवन करते ही दोनों अचेत हो गए. जिसके बाज आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया".
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए. घटना के बाद आरोपी यहीं नहीं रुका. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उन अश्लील फोटो और वीडियो को एक महिला समेत अन्य परिचितों को भेज दिया. वीडियो प्रसारित होने से पीड़िता और उसके परिवार की समाज में भारी बदनामी हुई है.।
