Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल-पंजाब सीमा पर तनाव, टोल प्लाजा पर धरने से दोनों ओर लगा लंबा जाम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 24 जुलाई। (हँस राज)  हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार को सिख समुदाय द्वारा धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा पर जाम लगाकर शिमला पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे दोनों राज्यों की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिमला पुलिस ने नवदीप सिद्धू को गिरफ्तार किया है। उनका आरोप है कि गिरफ्तारी अनुचित है और जब तक नवदीप सिद्धू को रिहा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरने की सूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश और पंजाब पुलिस के अधिकारी एवं जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े हुए थे।

धरने के कारण टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया है। बड़ी संख्या में यात्री और अन्य वाहन चालक जाम में फंसे हुए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस और प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए वार्ता की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!