Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

युवाओं का अपमान न करें PM मोदी, वीडियो संदेश पर राहुल गांधी का पलटवार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नेशनल डेस्क। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करीब आधी रात वीडियो संदेश करने और उसमें शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को नजर अंदाज करने को लेकर उनकी आलोचना की। गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों की समझदारी का अपमान नहीं करना चाहिए।

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ''मान्यवर मोदीजी, हमारे छात्र (शिक्षा मंत्री) धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आधी रात को जारी इस बेकार वीडियो से उनकी समझदारी का अपमान न करें। तीन कार्य करें, पहला प्रधान को हटाएं, दूसरा छात्रों की पिटाई करने वालों को सजा दें और तीसरा माफी मांगें।''

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि उनकी सरकार प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक विधेयक पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप देगी। मोदी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि अगले हफ्ते संसद में एक विधेयक पेश किया जाएगा, जिसमें प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रावधान होंगे। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश में यह भी कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में विधेयक के मसौदे पर चर्चा की जाएगी और प्रस्तावित कानून को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!