Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पुलिसकर्मियों की ऑनलाइन अटेंडेंस में लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई, DGP ने दिए सख्त निर्देश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 30 जुलाई। हिमाचल प्रदेश पुलिस में डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम ‘हिम उपस्थिति’ के शत-प्रतिशत अनुपालन को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। 

हालिया समीक्षा में सामने आया कि प्रदेशभर में अभी तक पोर्टल का 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित नहीं हो पाया है। कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी या तो पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं या पंजीकरण के बावजूद नियमित रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक तिवारी ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और यूनिट प्रमुखों को 25 जुलाई तक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर ‘हिम उपस्थिति’ व्यवस्था को पूरी तरह लागू किया जाए।

पुलिस मुख्यालय ने यह भी साफ किया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी ने निर्धारित निर्देशों की अनदेखी की या वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से निगरानी में लापरवाही बरती गई, तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

‘हिम उपस्थिति’ पोर्टल के माध्यम से पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और डिजिटल बनाने का उद्देश्य है। अब जिला पुलिस और विभिन्न यूनिट प्रमुखों की जिम्मेदारी तय की गई है कि वे अपने-अपने स्तर पर पोर्टल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!