न्यूज अपडेट्स
हिमाचल डेस्क। महेंद्रा एंड महेंद्रा स्वराज मोहाली ने विभिन्न श्रेणियों के 200 पद अधिसूचित किये हैं। इन पदों के लिए 30 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय घुमारवीं तथा 31 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि मशीन ऑपरेटर, फिटर, ट्रैक्टर, डीजल मोटर मैकेनिक, पेंटर, टर्नर के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा पास तथा अंतिम चार वर्षों के उम्मीदवार 2023 से 2026 तक पास होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए तथा चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार रुपये बतौर स्टाईपेंड प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों जिनमें सभी मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड एक्स-10, आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाणपत्र, संबंधित योग्यता तथा पासपोर्ट आकार के फोटो, बायोडाटा की काॅपी, अनुभव प्रमाणपत्र सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01978-222450 तथा नियोक्ता के मोबाइल नम्बर 74091-76699 पर संपर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने पर किसी प्रकार का यात्रा व अन्य भत्ता देय नहीं होगा।
