Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

घर बैठे हुई HRTC बस की चेकिंग? वायरल VIDEO ने खोली फर्जीवाड़े की पोल, जांच के आदेश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 27 जुलाई। (अनिल) हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) एक बार फिर विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात एक परिचालक से ड्यूटी के दौरान वास्तविक चेकिंग करने के बजाय घर बैठे ही फोन पर कथित रूप से फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवाई गई।

वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक इंस्पेक्टर परिचालक को बिना मौके पर चेकिंग किए बजौरा स्टेशन के नाम से रिपोर्ट दर्ज करने और अगले दिन वे-बिल पर हस्ताक्षर करने के निर्देश देता सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद HRTC की कार्यप्रणाली और विभागीय पारदर्शिता को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, वीडियो में जिस इंस्पेक्टर का जिक्र किया जा रहा है, वह कुल्लू जिला से संबंधित बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए HRTC मंडी के डिविजनल मैनेजर उत्तम सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की विभागीय जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले सुंदरनगर में भी इसी प्रकार के कथित फर्जी चेकिंग मामले में एक इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया था। ऐसे मामलों के लगातार सामने आने से HRTC की निरीक्षण व्यवस्था, जवाबदेही और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

फिलहाल विभागीय जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं और इस मामले में किस स्तर तक जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!