Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: खड्ड के किनारे मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 30 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरुवार को खड्ड के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत कर्णघट के हरोटी खड्ड का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह स्थानीय निवासी तुलसीराम अपनी पशुओं को चराने के लिए हरोटी खड्ड की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खड्ड के किनारे पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। समीपवर्ती सभी पुलिस थानों को तुरंत सूचित कर दिया गया है और शव का विवरण सांझा किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!