Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पुलिस ऑर्केस्ट्रा की दो महिला कांस्टेबलों ने लगाया मानसिक प्रताड़ना और मानहानि का आरोप

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 31 जुलाई। हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा की 2 महिला कांस्टेबलों ने कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न, मानहानि, आपराधिक धमकी और साजिश का आरोप लगाते हुए संयुक्त शिकायत दर्ज करवाई है। महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 173(3) के तहत प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। 

शिकायत के अनुसार 29 जुलाई को शिमला में आयोजित एक प्रैस वार्ता के दौरान वर्ष 2019-20 में हुई उनकी भर्ती प्रक्रिया को लेकर झूठे आरोप लगाए गए और उनकी नियुक्ति को एक पुलिस अधिकारी से जोड़कर उनकी छवि धूमिल की गई। इसके अलावा, एक महिला कांस्टेबल के शारीरिक स्वरूप पर भी सार्वजनिक टिप्पणी कर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप है। 

पीड़ित कांस्टेबलों का कहना है कि एक अन्य अधिकारी के निलंबन के बाद से ऑर्केस्ट्रा के सदस्यों पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है, जिससे काम और संगीत अभ्यास का माहौल भयभीत करने वाला हो गया है। 

शिकायतकर्त्ताओं ने पूर्व में राष्ट्रीय टीवी शो, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों और राज्य के प्रमुख आयोजनों में हिमाचल पुलिस का प्रतिनिधित्व किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!