Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 1 किलो 90.68 ग्राम चरस तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर तक पहुंची पुलिस, कुल्लू से किया गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 03 जुलाई। बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। 1 किलो 90.68 ग्राम चरस तस्करी के मामले में पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच करते हुए इस खेप के मुख्य सप्लायर को कुल्लू जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि गत बुधवार रात स्पैशल डिटैक्शन टीम ने पड़गल इलाके में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की एक स्कूटी पर सवार दो युवकों के कब्जे से 1 किलो 90.68 ग्राम चरस बरामद की थी। इस मामले में होशियारपुर (पंजाब) निवासी तरुण कुमार और मानव को गिरफ्तार कर थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों से हुई सख्त पूछताछ में उन्होंने कबूला कि चरस की यह खेप उन्हें कुल्लू से सप्लाई की गई थी।

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुख्य सप्लायर की पहचान शंभू राम (41) निवासी जच्छनी डाकघर एवं तहसील भुंतर व जिला कुल्लू के रूप में की। जानकारी पुख्ता होते ही थाना सदर बिलासपुर की टीम ने कुल्लू में दबिश दी और आरोपी शंभू राम को धर दबोचा। पुलिस अब शंभू राम से कड़ी पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कितने लंबे समय से इस कारोबार में सक्रिय है, उसके नैटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं और चरस की यह खेप किन-किन राज्यों में पहुंचाई जा रही थी। पुलिस का मानना है कि इस मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी से नशा तस्करी के एक बड़े और अंतर्राज्यीय नैटवर्क का भंडाफोड़ हो सकता है।

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। हमारा मुख्य उद्देश्य इस पूरे सप्लाई नैटवर्क को जड़ से ध्वस्त करना है, ताकि नशे के इस कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!