Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, होटल में दबिश, महिला सहित 3 गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 29 जुलाई। पुलिस की एसआईयू टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक होटल में दबिश देकर 41.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

एएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने चम्बाघाट के समीप स्थित एक होटल के कमरा नंबर 303 में छापा मारा।

तलाशी के दौरान कमरे में ठहरे 3 व्यक्तियों के कब्जे से उक्त चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार तरीखा (35) निवासी फाजिल्का (पंजाब), युवराज सिंह (25) निवासी लुधियाना (पंजाब) तथा संदीप कौर उर्फ नेहा (35) निवासी फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई है। 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!