Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चप्पलों से प्रेमी को पीटती रही प्रेमिका, सभी के उड़े होश, खूब मचा बवाल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कोतवाली, 25 जुलाई। प्रेम प्रसंग के बाद शादी से इनकार करने के कारण आक्रोशित प्रेमिका ने शनिवार को बाजपुर कोतवाली गेट पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया।

बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कई वर्षों से चल रहा था। युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर बताया जा रहा है। 

परिजनों के माध्यम से दोनों की शादी की बात भी तय हो गई थी, लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इस पर युवती ने कोतवाली गेट पर उस पर चप्पल बरसा दिये।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!