Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal: जल्द मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, HRTC बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 16 जुलाई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के निदेशक मंडल की 163वीं बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने की। बैठक में प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने की अनुमति प्रदान की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रक्रिया में तेजी लाते हुए इलेक्ट्रिक बसों को जल्द से जल्द प्रदेशवासियों की सेवा में समर्पित किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और प्रदूषण मुक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।

इसके अलावा प्रदेश में प्रस्तावित चार नए ई-डिपो (Electric Bus Depots) के निर्माण एवं क्रियान्वयन कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया। इन ई-डिपो के निर्माण से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, चार्जिंग और रखरखाव की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार से प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, ईंधन पर होने वाले खर्च में कमी आएगी तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!