Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: बंदला पंचायत में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, ग्रामीणों ने करवाई स्वास्थ्य जांच | VIDEO

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 15 जुलाई। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंदला में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) के माध्यम से मंगलवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान लगभग 300 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ के निदेशक आशीष ठाकुर ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों के विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी नि:शुल्क टेस्ट किए गए तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में इंडस हॉस्पिटल, मोहाली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए।
आशीष ठाकुर ने कहा कि हिमकोफैड के माध्यम से बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया यह दूसरा स्वास्थ्य शिविर है। उनका उद्देश्य है कि लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों और वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने कहा कि भविष्य में सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत बंदला की प्रधान चंचल कुमारी, उपप्रधान महेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य रवि ठाकुर, मंजू देवी, मीरा देवी, चंपा देवी, विपन ठाकुर, हेमा देवी, हेम राज ठाकुर, अनिल कश्यप, भाग सिंह, संदीप कुमार, जय पाल, अजय ठाकुर, श्याम सिंह, विवेक, मनीष, अक्षय ठाकुर, बलबीर सिंह, दया राम, हेम राज, राम लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!