Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, अफरा तफरी का माहौल

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 27 जुलाई। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

जानकारी के अनुसार बस (नंबर पीबी-03 बीजे -9755) पंजाब के अमृतसर से श्रद्धालुओं को बाबा बालक नाथ जी के दर्शन करवाने शाहतलाई आई थी। दर्शन करने के बाद श्रद्धालु वापस अमृतसर लौट रहे थे कि शाहतलाई के समीप अचानक बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना शाहतलाई की टीम, टैक्सी यूनियन शाहतलाई के सदस्य तथा स्थानीय लोग बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर तत्काल टैक्सियों के माध्यम से विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहतलाई में तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते घायलों काे निजी अस्पताल में ले जाना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया।

जिला बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है। पुलिस, प्रशासन, टैक्सी यूनियन और स्थानीय लोग मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे। सभी घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!