Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC की इलेक्ट्रिक बसें डिपुओं को अलॉट, नए रूटों पर शुरू होंगी सेवाएं

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 29 जून। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी अब प्रदूषण मुक्त, हरे रंग की शानदार इलैक्ट्रिक बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम  के बेड़े में 150 नई इलैक्ट्रिक बसें पहुंच गई हैं। परवाणू पहुंचने के बाद निगम प्रबंधन ने इन बसों को प्रदेश के 9 अलग-अलग डिपुओं में अलॉट भी कर दिया है। पहले ये इलैक्ट्रिक बसें मुख्य रूप से केवल शिमला, मनाली, मंडी और धर्मशाला जैसे बड़े शहरों तक ही सीमित थीं, लेकिन अब प्रदेश के हर डिपो में इलैक्ट्रिक बसें उपलब्ध होंगी, जिससे आम लोगों को बेहतरीन और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।

परवाणू में खड़ी नई इलैक्ट्रिक बसों में से सबसे बड़ी खेप ऊना और हमीरपुर जिले को भेजी गई है। निगम प्रबंधन द्वारा किए गए आबंटन के अनुसार 35-35 बसें ऊना और हमीरपुर, 20 बसें बिलासपुर, 15-15 बसें नालागढ़ और नाहन, 10-10 बसें देहरा और पालमपुर और 5-5 बसें धर्मशाला और तारादेवी (शिमला) भेजी गईं हैं। इसके अलावा अन्य कुछ डिपुओं को भी 1-2 बसें भेजी गई हैं।

एचआरटीसी प्रबंधन ने बताया कि डिपुओं में बसें पहुंचने के बाद अब निगम के अधिकारी और तकनीकी इंजीनियर इन बसों की पीडीआई (प्री डिलीवरी इनस्पैक्शन ) करेंगे। यह तकनीकी जांच पूरी होने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर दौड़ाया जाएगा। इन नई बसों के बेड़े में शामिल होने से डिपुओं में चल रही बसों की कमी दूर होगी और कई नए रूटों पर भी बस सेवा शुरू की जा सकेगी।

गौरतलब है कि एचआरटीसी ने कुल 297 इलैक्ट्रिक बसों की खरीद का आर्डर दिया था, जिनमें से 150 बसें प्रदेश पहुंच चुकी हैं। निगम प्रबंधन के अनुसार, शेष 147 इलैक्ट्रिक बसें भी बहुत जल्द हिमाचल पहुंच जाएंगी। ई-बसों के साथ-साथ प्रदेश में डीजल बसों की खरीद प्रक्रिया भी लगातार जारी है।

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय शर्मा  ने बताया कि प्रदेश में नई इलैक्ट्रिक बसों की सप्लाई लगातार पहुंच रही है। अब तक आधुनिक सुविधाओं से लैस करीब 150 नई ई-बसें हिमाचल पहुंच चुकी हैं, जिन्हें आगे डिपुओं को अलॉट कर दिया गया है। शेष बसें भी जल्द प्रदेश में पहुंचेंगी। नई बसों के आने की यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!