Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

एचआरटीसी में अस्थायी चालकों की भर्ती, 24 जून को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

News Updates Network
By -
0

न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 23 जून। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने प्रदेशभर में परिवहन सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए 656 अस्थायी चालकों (HTV) की भर्ती का निर्णय लिया है। निगम द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार यह भर्ती पूरी तरह दिन-प्रतिदिन (Day-to-Day Basis) आधार पर की जाएगी।

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन ने यह कदम निगम कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए उठाया है, ताकि किसी भी स्थिति में आम जनता को परेशानी न हो और प्रदेश में बस सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रह सकें। सरकार का उद्देश्य हड़ताल की स्थिति में भी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाना है।

एचआरटीसी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार प्रदेश की 31 इकाइयों में कुल 656 चालकों की तैनाती की जाएगी। इनमें बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला, पालमपुर, शिमला, सोलन, ऊना सहित विभिन्न डिपो शामिल हैं। बिलासपुर इकाई में 25, हमीरपुर में 25, धर्मशाला में 20 तथा सुंदरनगर में 25 चालकों के पद निर्धारित किए गए हैं।

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसके पास वैध हैवी ट्रांसपोर्ट वाहन (HTV/HMV) ड्राइविंग लाइसेंस तथा भारी वाहनों को चलाने का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए तथा उसके खिलाफ कोई गंभीर आपराधिक मामला लंबित नहीं होना चाहिए।

चयनित चालकों को 1,500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। निगम ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी और इससे नियमित नियुक्ति, वरिष्ठता अथवा सेवा निरंतरता का कोई अधिकार प्राप्त नहीं होगा।

इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां एवं स्वप्रमाणित फोटोकॉपी साथ लानी होंगी।

वॉक-इन इंटरव्यू एवं ड्राइविंग टेस्ट 24 जून 2026 को संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक (Regional Manager) कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!