Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: ड्यूटी के लिए निकले वाटर गार्ड की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर हुई मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 07 जून। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक आल्टो कार करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति जलशक्ति विभाग में कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार, हादसा जिले की खुनागी सुराह सड़क पर चंदू नाला नामक स्थान पर हुआ। घायल चालक की पहचान रूप सिंह (पुत्र जसवंत सिंह), निवासी गांव सुराह (मंडी) के रूप में हुई है, जो जलशक्ति विभाग में वाटरगार्ड के पद पर तैनात है। 

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह रूप सिंह अपनी कार (नंबर: HP 22-4659) में सवार होकर ड्यूटी पर निकले थे, तभी चंदू नाला के पास कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते समय कार के कई पलटे लगने के कारण वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को खाई से बाहर निकाला और फिर उनको नागरिक अस्पताल बगस्याड ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के लिए रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!