Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 36.14 ग्राम चिट्टे, ₹49,500 ड्रग मनी और डिजिटल तराजू सहित अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन अरेस्ट

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 16 जून। बद्दी पुलिस द्वारा नशे के तस्करों और ड्रग माफिया के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में एक्स-सेल (X-Cell) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नालागढ़-दभोटा रोड स्थित गांव राजपुरा में एक मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान और वहां खड़ी एक ऑल्टो कार में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पवननीर सिंह निवासी शाहपुर बेला जिला रोपड़ (पंजाब), सतपाल सिंह निवासी गागूवाल नालागढ़ तथा राजीव कुमार निवासी ढांग उपरली नालागढ़ को गिरफ्तार किया। 

तलाशी के दौरान ऑल्टो कार (HP12D-7078) के स्टीयरिंग कवर के नीचे से 24.94 ग्राम तथा मोटरसाइकिल रिपेयर दुकान से 11.20 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 36.14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीले पदार्थ को तोलने में इस्तेमाल होने वाले दो डिजिटल तराजू और ₹49,500 की ड्रग मनी भी बरामद की है। 

इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है तथा इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!