Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 37 वर्षीय हेयर ड्रेसर ने की आत्महत्या, किराए के कमरे में लगाया फंदा

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 17 जून। मंडी जिले के उपमंडल करसोग में एक 37 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रमेश कुमार (37) पुत्र स्वर्गीय अनंत राम, निवासी अंबेडकर नगर, डाकघर भोजपुर, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। वह करसोग में हेयर ड्रैसर का कार्य करता था और यहां किराए के कमरे में रह रहा था। 

जानकारी के अनुसार सोमवार रात रमेश कुमार ने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता मंगलवार सुबह उस समय चला जब उसका रूम पार्टनर कमरे में गया। वहां रमेश कुमार को फंदे से लटका देख उसने तुरंत पुलिस थाना करसोग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल करसोग पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

डीएसपी करसोग चांद किशोर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!