Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा मौका, ऑनलाइन करें अप्लाई, इतना मिलेगा वेतन

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 09 जून। जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एच.पी.एस.ई.डी.सी.) के माध्यम से प्रदेश के 10वीं पास युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की किंग्सटन होल्डिंग कंपनी में जनरल हेल्पर/फैक्ट्री हेल्पर के विभिन्न पद भरे जा रहे है तथा चयनित अभ्यार्थियों की नियुक्ति दुबई में की जाएगी। इन पदों के इच्छुक आवदेनकर्ता 12 जून तक ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते है।  

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। साथ ही आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के मध्य तथा अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 1375 एईडी मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें ओवरटाईम भी शामिल है। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा आवास सुविधा, चिकित्सा भत्ता तथा प्रत्येक दो वर्ष में हवाई टिकट भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बिना वैध पासपोर्ट वाले उम्मीदवारों को भर्ती में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार 30 हजार रुपये सेवा शुल्क सहित 18 प्रतिशत जीएसटी तथा चिकित्सा शुल्क के रूप में 15 सौ रुपये देने होंगे। इस बारे अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नम्बर 01978-222450 पर किसी भी कार्य दिवस को संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!