Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: चंपा पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पहल, DC राहुल कुमार को सौंपा ज्ञापन

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 10 जून। हिमाचल प्रदेश सहकारी विकास संघ के निदेशक आशीष ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश राहुल कुमार से मिला और DC राहुल कुमार को चंपा पार्क बिलासपुर के सौंदर्यीकरण के लिए ज्ञापन प्रेषित किया।

उक्त प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश बिलासपुर के समक्ष मांग रखी है कि उक्त पार्क जिसका नामकरण कर्मचारी नेत्री स्वर्गीय चंपा देवी के नाम पर किया गया था जिनकी आंदोलन के दौरान मृत्यु हो गई थी उनकी वँहा पर मूर्ति स्थापित की जाए साथ ही इस पार्क के इतिहास की पट्टिका भी वँहा लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि पार्क का रखरखाव का जिम्मा जिला प्रशासन खुद संभाले,ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े, उन्होंने मांग की है कि पार्क में जो पानी के फवारे लगे हुए हैं उनको निरंतर चलाया जाए,उन्होंने कहा कि चंपा पार्क को फ़ूड पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाए।

चंपा पार्क में व्यवस्थित खाने पीने के लिए छोटे छोटे स्टॉल लगाए जाएं ताकि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के संसाधन सृजित हो सकें। उन्होंने कहा कि पार्क के चारों तरफ सोलर लाइट लगाई जानी चाहिए ताकि देर रात तक वँहा पर लोगों की आवाजाही रहे। 

इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति भाटिया,वरिष्ठ कांग्रेसी राज कुमार वर्मा,अजित जोशी,नीलम सूद,चंपा देवी,जय पाल, आशीष शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!