Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

टू-व्हीलर 500, फोर-व्हीलर वालों को 1500 रुपए का ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंडीगढ़, 18 मई। चंडीगढ़ के प्रशासन ने शहर में पेट्रोल-डीजल की खपत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने शहर के पेट्रोल पंपों पर अस्थाई रूप से पेट्रोल-डीजल की राशनिंक लागू कर दी है। 

प्रशासन के निर्देशों के अनुसार पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है, ताकि सभी स्टेशनों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जा सके।

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, टू-व्हीलर वाहनों के लिए प्रति ट्रांज़ैक्शन अधिकतम 500 रुपए और फोर-व्हीलर वाहनों के लिए 1,500 रुपए तक का ईंधन दिया जाएगा। यह व्यवस्था स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेगी। 

वर्तमान दरों के अनुसार शहर में पेट्रोल 97.27 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 85.25 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराकर अतिरिक्त ईंधन की खरीदारी न करें और अफवाहों से बचें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!