Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: फर्जी डिग्री मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 23 मई। पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ व्यक्तियों द्वारा फर्जी शैक्षणिक डिग्रियां एवं प्रमाण पत्र तैयार कर युवाओं को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। शिकायत पर थाना बरोटीवाला में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी जांच, दस्तावेजों की पड़ताल एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी अनूप कुमार पुत्र रमेश सिंह निवासी गांव माऊ चिराग, तहसील सिकंदराराऊ, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पूर्व में एक आरोपी सौरव कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर है। 

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों द्वारा संगठित तरीके से युवाओं को फर्जी डिग्रियां एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए जा रहे थे। मामले में अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने यह जानकारी दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!