Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चुनाव हारा हूं जुनून नहीं, चुप नहीं बैठूंगा, चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग जारी रहेगी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 29 मई। जहां आज के दौर में 60-70 वर्ष की आयु के बाद लोग सक्रिय जीवन से दूरी बना लेते हैं, वहीं 97 वर्षीय हटवास निवासी कॉमरेड परस राम आज भी समाज सेवा के जज्बे से लबरेज हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके हौसले जवान हैं और समाज में फैल रही चिट्टे जैसी नशे की बुराई के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी है। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने ग्राम पंचायत झिकला हटवास से उपप्रधान पद का चुनाव लड़ने का फैसला किया।

भले ही चुनाव मैदान में उन्हें जीत हासिल नहीं हो पाई, लेकिन समाज को नशामुक्त बनाने का उनका संकल्प आज भी अडिग है। 8 प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में कॉमरेड परसराम को 43 मत प्राप्त हुए, मगर उनके हौसले और समाजसेवा की भावना ने लोगों के दिलों में अलग पहचान बना दी। उन्होंने झिकला हटवास की जनता का आभार जताया तथा कहा कि मतदाता परमात्मा का रूप होता है। उन्होंने जो निर्णय दिया है उन्हें मंजूर है।

उन्होंने कहा कि वह उपप्रधान का चुनाव हारे हैं, लेकिन जुनून नहीं। उनका कहना है कि हर गांव के गली-मोहल्लों में नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा मात्र एक पंचायत की समस्या नहीं है बल्कि इनका नैटवर्क पूरे देश में फैल चुका है तथा केंद्र व राज्य सरकारें इस समस्या को गंभीरता से लेकर नशा तस्करों की नागरिकता को समाप्त करने के लिए कठोर कानून बनाएं।

97 वर्षीय कॉमरेड परस राम आज भी बिलकुल तंदरुस्त हैं तथा आज भी वह बिना चश्मे के अखबार पढ़ने में सक्षम हैं। उम्र के इस पड़ाव में वह थोड़ा झुक कर चलते हैं तथा लाठी का सहारा लेकर उन्होंने पैदल ही घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।

उनकी दिनचर्या प्रातः 5 बजे बिस्तर से उठते ही शुरू हो जाती है। उठने के उपरांत वह घर के आसपास हल्की सैर करते हैं। उसके उपरांत ब्रश करके हाथ मुंह धोकर नाश्ता करते हैं। सादी रोटी, चावल ही उनकी मुख्य खुराक है। परिवार में उनकी धर्मपत्नी, बेटा, बहू व एक पोता है। एक बेटी की मौत हो चुकी है, जबकि 2 बेटियां ससुराल में रहती हैं।

कॉमरेड परस राम ने करीब 30 वर्ष पूर्व बतौर प्रोड्यूसर पर्यावरण पर एक वीडियो फिल्म भी बनाई थी। उसका प्रसारण उन्होंने जिला रैडक्रॉस के माध्यम से स्कूलों में बच्चों को पर्यावरण बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से किया था। परस राम इससे पहले एक बार जिला परिषद का चुनाव भी लड़ चुके हैं जिसमें वह असफल रहे थे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!