Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: शादी का वादा कर युवती से बनाए संबंध, फिर मुकर गया प्रेमी, मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 07 मई। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने ही मित्र पर शादी का शादी का वादा कर बार-बार शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र का निवासी है। दोनों के बीच पहले मित्रता हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और इसी वादे की आड़ में लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

शिकायत के मुताबिक, बीती 16 अप्रैल को आरोपी ने नोगली स्थित अपने किराए के कमरे में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया और विवाह करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे पीड़िता गहरे मानसिक तनाव में है। 

वहीं, युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!