Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 24 वर्षीय युवतीं की सांप के काटने से मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 16 मई। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। देहरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 24 वर्षीय युवती की सांप के काटने से मौत हो गई है। युवती ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी देहरा नवदीप सिंह ने बताया कि यह घटना रात के समय पेश आई। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय युवती रात के समय किसी काम से अपने घर से बाहर गई थी। जब वह वापस घर लौटी तो कुछ ही देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। युवती की बिगड़ती हालत को देखकर घबराए परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। 

वहां प्राथमिक जांच के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया। टांडा अस्पताल में जब डॉक्टरों ने युवती की जांच की, तो उसके पैर पर सांप के काटने के दो निशान पाए गए। परिजनों ने भी इन निशानों को देखा, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि युवती को किसी जहरीले सांप ने काटा है।

टांडा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने युवती को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन जहर शरीर में फैल जाने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि देहरा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने और शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम परिजनों को सौंप दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!