Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: प्रधान पद के 50 बैलेट पेपर गायब, ARO को ड्यूटी से हटाया, FIR दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 22 मई। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोलन जिले के कुनिहार के बाद अब बिलासपुर जिले में भी बैलेट पेपर गायब होने का मामला सामने आया है। 

चुनावी तैयारियों के बीच प्रधान पद के 50 बैलेट पेपर रहस्यमयी तरीके से गायब होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एआरओ को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर के अम्बेदकर भवन में पंचायत चुनावों के मद्देनजर बैलेट पेपर लेखन का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान पता चला कि वार्ड नंबर-1 (जंगल सुंगल) के प्रधान पद के 50 बैलेट पेपर (क्रम संख्या 58001 से 58050 तक) मौके से गायब हैं। जैसे ही यह बात सामने आई तो वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी बिलासपुर विजय कुमार ने थाना सदर बिलासपुर में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि इन बैलेट पेपर्स की जिम्मेदारी राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के सहायक आचार्य और मौजूदा समय में एआरओ के पद पर तैनात डॉ. दिनेश कुमार को दी गई थी। जांच के दौरान जब बैलेट पेपर रिकॉर्ड से गायब मिले तो प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए डॉ. दिनेश कुमार को तत्काल डियूटी से हठा दिया

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!