Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दिल्ली से हिमाचल घूमने आया 24 वर्षीय युवक, लापता होने के बाद नाले में मिला शव

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 15 मई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घूमने आए दिल्ली के 24 वर्षीय युवक का सफर मौत पर जाकर खत्म हुआ। दरअसल, मलाणा स्थित वेचिंग वैली से पिछले कई दिनों से लापता युवक का शव गुरूवार को एक नाले से बरामद हुआ है। पुलिस को युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला दुर्घटना और संदिग्ध परिस्थितियों के बीच उलझ गया है।

जानकारी के मुताहिक, मृतक पर्यटक की पहचान मोहित चौधरी (24) पुत्र कमल सिंह, निवासी सदर बाजार (दिल्ली) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहित 7 मई को अपने दोस्तों के साथ मलाणा घूमने आया था। 10 मई को यह पूरा ग्रुप मलाणा के पास स्थित वाइचिन घाटी के एक कैफे में ठहरा हुआ था। मोहित ने दोस्तों से कहा कि वह बाहर से अपना कुछ सामान लेने जा रहा है। घंटों बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की। फोन पर संपर्क किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अपने स्तर पर सारी कोशिशें नाकाम होने के बाद दोस्तों ने मणिकर्ण पुलिस को घटना की सूचना दी।

वहीं, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया। गुरूवार को युवक का शव होटल से करीब 15 मिनट की दूरी पर रिवर फ्रंट नाले में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में युवक के चेहरे, बाजुओं और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। 

पुलिस का मानना है कि युवक की मौत गहरी खाई या नाले में गिरने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!