Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: सिया हत्याकांड की पुलिस इन्वेस्टिगेशन जारी, SP ने किए कई खुलासे, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 21 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में हुए कॉलेज छात्रा सिया हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नई जानकारी जुटाई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। इस मामले में अभी तक कोई असल वजह सामने नही आ पाई है। 

मंडी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और सच जानने की कोशिश में जुटी है। उन्होनें बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य सबूत जुटाए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

पुलिस अब तक करीब 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिनमें से 4 लोगों से एसपी ने खुद पूछताछ की है। मामले में अब सबसे महत्वपूर्ण फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह संकेत मिल रहे हैं कि विकास ही हत्या का मुख्य दोषी है।

जांच को पुख्ता करने के लिए पुलिस आरोपी विकास को घटनास्थल पर ले गई थी, जहां पूरे अपराध का 'सीन रिक्रिएट' (वारदात को दोहराना) किया गया। मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार सिया की मौत गर्दन की हड्डी कटने और बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण हुई। आरोपी ने 'दराट' (तेजधार हथियार) से सिया पर इतने जोरदार वार किए थे कि शरीर के 11 हिस्सों पर चोट के निशान मिले।

जांच में यह भी साफ हुआ है कि आरोपी का मकसद लूटपाट नहीं था। घटना के समय सिया के पास केवल 70 रुपये थे। साथ ही, पुलिस जांच में सिया की छवि पूरी तरह साफ पाई गई है; वह केवल अपने परिवार और सहेलियों के संपर्क में रहती थी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!