Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: आज होगा पंचायतीराज चुनावों का ऐलान, इलेक्शन कमीशन की आज प्रेस वार्ता

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 21 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश में पंचायत एवं शहरी निकाय चुनावों के लिए आज दोपहर बाद चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। आज होगा पंचायत चुनाव का ऐलान, राज्य चुनाव आयोग ने साढ़े 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें पंचायत चुनावों का ऐलान होगा। राज्य चुनाव आयोग ने 51 शहरी और पुरानी पंचायतों की वोटर लिस्ट तैयार कर दी है। आयोग ने चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पहली अप्रैल, 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र नागरिकों के नाम भी वोटर लिस्ट में जोड़े जा रहे हैं। यानी कि प्रदेश के सैकड़ों युवाओं को पहली बार मतदान करने का अवसर मिलेगा। हालांकि इसके लिए युवाओं को समय रहते अपना वोट बनवाना होगा। 

इलेक्शन कमीशन ने बताया कि विभिन्न कारणों से पंचायत और निकाय चुनाव समय पर नहीं हो सके थे, लेकिन अब न्यायालय के निर्देशानुसार इन्हें निर्धारित समयसीमा तक पूरा किया जाना है। इसी उद्देश्य से अधिक से अधिक पात्र लोगों को मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के लिए यह विशेष संशोधन अभियान चलाया जा रहा है। 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया उन पंचायतों और शहरी निकायों पर लागू नहीं होगी, जहां वर्तमान में पुनर्गठन का कार्य चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!