Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पेट दर्द के कारण अस्पताल पहुंची युवती, आपबीती सुनकर दंग रह गए डॉक्टर, दुराचार का मामला दर्ज

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 27 अप्रैल। जिला चम्बा के महिला पुलिस थाना में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता को पेट में असहनीय दर्द हुआ। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया अस्पताल में चिकित्सकों को जब पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो दरिंदगी का यह मामला सामने आया। अस्पताल प्रशासन से मिली सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़िता के बयान दर्ज किए।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह चम्बा शहर के मोहल्ला कसाकड़ा में एक किराए के मकान में रहती है। आरोपी ने वहां आकर उसके साथ दुराचार किया। इस घटना के बाद से पीड़िता सदमे में थी, लेकिन अब मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए चम्बा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने कहा कि महिला पुलिस थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!