Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: ट्रेनिंग के दौरान 26 वर्षीय आर्मी जवान की अचानक मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 18 अप्रैल। चम्बा जिले के बकलोह स्थित सैन्य क्षेत्र में प्रशिक्षण के दौरान एक आर्मी जवान की अचानक मौत हो गई। जवान की पहचान मोहित (26) पुत्र संजय शर्मा निवासी सैक्टर-65 साहूपुरा, फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है। यह जवान भारतीय सेना की 29 पैरा इकाई में भर्ती था और बकलोह स्थित एसएफटीएस कैंट में प्रशिक्षण ले रहा था। 

मोहित सुबह के समय नियमित प्रशिक्षण में शामिल था। इसी दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी जवानों और अधिकारियों द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए बकलोह के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम तुरंत सैन्य अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कालेज चम्बा भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

उधर, सेना की संबंधित इकाई भी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आंतरिक स्तर पर जांच जारी है। जवान की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। अब असमय मृत्यु से सैन्य क्षेत्र में शोक का माहौल है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!